महोबा में पशुबाड़े में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:15 बकरियां और पड़वा जले; भैंस भी झुलसी, परिवार ने मांगा मुआवजा

Sep 30, 2026 - 12:03
0
महोबा में पशुबाड़े में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:15 बकरियां और पड़वा जले; भैंस भी झुलसी, परिवार ने मांगा मुआवजा
महोबा के पनवाड़ी कस्बे के सुभाष नगर में बुधवार तड़के पशुबाड़े में आग लगने से 15 बकरियां और एक पड़वा जिंदा जल गए। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय परिवार घर में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे पशुबाड़े से आग की लपटें उठती देखकर परिवार को जानकारी हुई। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक पशुओं की मौत हो चुकी थी और काफी नुकसान हो गया। परिवार ने आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। शौकत अली के पशुबाड़े में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 15 बकरियां और एक पड़वा जल चुके थे। एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलसी आग की चपेट में आने से एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि भैंस की हालत गंभीर है और उसके इलाज के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। परिवार ने प्रशासन से भैंस का इलाज कराने की मांग की है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान देखा घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ब्रजेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुओं के नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। परिवार ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। प्रशासन से मुआवजे और इलाज की गुहार पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से झुलसी भैंस के तत्काल इलाज और मृत पशुओं के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। लेखपाल ने नियमानुसार मदद का आश्वासन दिया है। परिवार का कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से वह इस संकट से उबर सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User