अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद को लेकर अखिलेश यादव के नाम पोस्टर:लखनऊ में लिखा- ईदगाह जाते हैं तो धर्म संसद में भी आइए
लखनऊ में होने वाली अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद को लेकर सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निमंत्रण देते हुए पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में संगठन ने अखिलेश यादव से धर्म संसद में शामिल होने की अपील की है। साथ ही राजनीतिक तंज भी कसा गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा है- ‘आदरणीय अखिलेश यादव, हमारे आराध्य कृष्ण भगवान के मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद होने जा रही है।’ पोस्टर में आगे लिखा है कि उम्मीद है कि आप ईद में जिस तरह मुस्लिम वोट के लिए ईदगाह जाते हैं, उसी तरह धर्म संसद में आकर विदेशी आक्रांताओं की निशानी मिटाने और मंदिर निर्माण के पक्ष में सनातनियों का साथ देंगे। पोस्टर पर प्रमुखता से स्लोगन लिखा गया है- ‘अयोध्या-काशी तो बस झांकी है, अब केवल मथुरा ही बाकी है।’ 21 देशों के प्रतिनिधियों का समागम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में 21 देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे को उठाना है। कार्यक्रम 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 09:00 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)