अनूपशहर में सफाई मित्र सम्मान समारोह:सफाई मित्रों को पीपीई किट दी, पुष्प माला पहनाई
अनूपशहर में 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के तहत नगर पालिका परिषद अनूपशहर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 'सफाई मित्र सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) गार्गी त्यागी और एसएफआई दीपक कुमार ने सभी सफाई मित्रों को पीपीई किट प्रदान कर और पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर राजकिशोर, आईटीसी मिशन से दीपक सैनी, स्वच्छता चैंपियन पुनीत सिंघल, एसबीएम से निशु और सफाई नायक सचिन कुमार, मनोज, यशोदा, मंजू व नासिर सहित नगर पालिका के सभी सफाई मित्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)