अर्शदीप-समरीन की सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात:IPL में बढ़ी नजदीकियां; गुरुद्वारों में साथ मांगी मन्नत, न्यूजीलैंड में की सगाई

Nov 12, 2026 - 06:01
0
अर्शदीप-समरीन की सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात:IPL में बढ़ी नजदीकियां; गुरुद्वारों में साथ मांगी मन्नत, न्यूजीलैंड में की सगाई
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज और मोहाली के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जिसमें अर्शदीप उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। अब ऐसे में सभी ये जानना चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। इसी साल मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान पहली बार वह समरीन कौर के साथ दिखे थे। इसके बाद कई बार उन दोनों की फोटो सामने आईं और उन्होंने एक-दूसरे के लिए टैटू भी बनवाए। वहीं, इन्हीं आईपीएल मैचों के दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर मन्नतें भी मांगीं। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया, अर्शदीप भी शामिल भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम ने दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी-20 सीरीज से की थी। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम का अगला वनडे मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाना है। न्यूजीलैंड दौरे के बीच सगाई की तस्वीरें वायरल इससे पहले टीम ने 10 नवंबर को हैमिल्टन में मैच खेला था। इसी दौरे के दौरान अर्शदीप सिंह की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों को न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई शहर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। अर्शदीप और समरीन की तस्वीरें… कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर…. ----------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User