12 फीट गहरी खंती में डूबने से युवक की मौत:उन्नाव में जलकुंभी और कचरे के बीच फंसा, कोशिश के बावजूद नहीं बचा सका किशोर

Nov 13, 2026 - 08:07
0
12 फीट गहरी खंती में डूबने से युवक की मौत:उन्नाव में जलकुंभी और कचरे के बीच फंसा, कोशिश के बावजूद नहीं बचा सका किशोर
उन्नाव के शुक्लागंज में गुरुवार रात 12 फीट गहरी खंती में डूबने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। उसे डूबता देख 10 साल के किशोर ने रस्सी फेंककर बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक उसे पकड़ नहीं सका। गोताखोरों ने करीब 20 मिनट की तलाश के बाद शव बाहर निकाला। घटना राजधानी मार्ग पर मरहला चौराहे के पास विष्णुपुरी तालाब की है। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे युवक के खंती में डूबने की सूचना पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। किशोर ने रस्सी फेंककर बचाने की कोशिश की प्रत्यक्षदर्शी अनुज के मुताबिक, उसने युवक को पानी में डूबते देखा था। उसे बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी, लेकिन युवक रस्सी पकड़ नहीं पाया और पानी में डूब गया। जलकुंभी और कचरे के बीच फंसा था युवक सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाया। गोताखोर मोहम्मद हलीम ने बताया कि उन्हें हाजी शकील का फोन आया था। उन्होंने विष्णुपुरी तालाब में किसी के डूबने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद किशोर ने युवक के डूबने की जगह बताई। इसके बाद गोताखोर जाहिद हुसैन और मुस्तकीम पानी में उतरे। हलीम के मुताबिक, करीब 12 से 13 फीट गहरे पानी में युवक जलकुंभी और कचरे के बीच फंसा हुआ था। गोताखोरों ने 15 से 20 मिनट तक तलाश की और उसे बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक किन हालात में खंती में गिरा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User