मथुरा में 147 उपनिरीक्षकों के तबादले:विधानसभा चुनाव से पहले एसएसपी श्लोक कुमार ने जारी की सूची

Nov 13, 2026 - 08:07
0
मथुरा में 147 उपनिरीक्षकों के तबादले:विधानसभा चुनाव से पहले एसएसपी श्लोक कुमार ने जारी की सूची
मथुरा में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को देखते हुए मथुरा पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को रात करीब 3 बजे सूची जारी कर 147 उपनिरीक्षकों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में शहर से लेकर देहात तक के थानों और चौकियों में बदलाव किया गया है। एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि पुलिस लाइन में रिजर्व चल रहे उपनिरीक्षकों को भी थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौकी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र तबादला सूची में नंदगांव, अद्धा, कस्बा छाता, बाग बहादुर, रैपुरा जाट, ओल, जाजमपट्टी, देवसेरस, खानपुर, वृंदावन गेट, आझई, छटीकरा, लक्ष्मीनगर, कोकिलावन, कोटवन, बंगाली घाट, बीएसए और बाजना कट चौकियों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। आनंद कुमार शर्मा को नंदगांव से अद्धा चौकी, अंकित मलिक को कस्बा छाता से बाग बहादुर चौकी और सौरभ तेवतिया को रैपुरा जाट से कस्बा राया चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। शहर और देहात के थानों में भी बदलाव थाना स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। कोतवाली, सदर बाजार, गोविंदनगर, वृंदावन, हाईवे, रिफाइनरी, गोवर्धन, बरसाना, छाता, फरह, जैत, जमुनापार, कोसीकलां, महावन, मांट, नौहझील, राया, शेरगढ़ और सुरीर सहित विभिन्न थानों में उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। कई उपनिरीक्षकों को शहर के थानों से देहात और देहात से शहर के थानों में भेजा गया है। पुलिस लाइन से भी मिली जिम्मेदारी तबादला सूची में पुलिस लाइन से चल रहे उपनिरीक्षकों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें ज्ञानेश बाजपेयी को आझई चौकी और केशल कुमार वशिष्ठ को सिविल लाइन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के परिप्रेक्ष्य में पुलिस महानिरीक्षक स्थापना के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। बड़े स्तर पर हुए इस बदलाव को चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को व्यवस्थित करने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User