इंस्टाग्राम पर छाया छठ महापर्व का खुमार, VIDEO:गोरखपुर में 15 दिन पहले से शूटिंग शुरू, रील पोस्ट कर लाखों व्यूज पा रहे इंफ्लुएंसर
गोरखपुर में छठ महापर्व का खुमार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। शहर के तमाम इंफ्लुएंसर लगभग 15 दिन पहले से ही छठ की शूटिंग में लगे हुए हैं। स्पेशल वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे। जिसपर उन्हें लाखों के व्यूज और लाइक्स मिल रहे। सोलो, डुएल और ग्रुप हर फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट किया जा रहा। छठ को खास बनाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट, स्टूडियो वाले और कैमरा मैन भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। सभी अपने- अपने स्तर पर छठ स्पेशल मेकअप और शूटिंग आधारित वीडियो पब्लिश कर रहे। इन वीडियो में देखिए छठ का क्रेज… 1- इंफ्लुएंसररुपाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 4 नवंबर को छठ का ही एक वीडियो पोस्ट की। जिसपर अबतक 1.3 मिलियन व्यूज 1 लाख से ऊपर लाइक्स आएं और 6 से ऊपर शेयर और री-शेयर किया गया है। उनके पेज ओर इस समय ज्यादातर छठ की ही रील पब्लिश की गई है। 2- बी ग्लैमरस अनामिका की इंस्टाग्राम पर 6 दिन पहले 'छठ पूजा कमिंग सून' का स्पेशल वीडियो पोस्ट किया गया। जिसपर अबतक 4 लाख 16 हजार से ऊपर के व्यूज और 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। 3- इसी तरह मेकअप आर्टिस्ट जोया वर्मा के ऑफिशियल एकाउंट से 1 हफ्ते पहले एक छठ का एक स्पेशल वीडियो पब्लिश किया गया। जिसपर अब तक 1 लाख 41 हजार व्यूज और 9 हजार से ऊपर लाइक्स मिले। 4- इसके अलावा सुजीत सिनमेटिक्स की आईडी से भी 3 नवंबर को छठ पूजा की शूटिंग करके एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें तीन महिलाएं घाट पर छठ की रस्में निभाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर 66 हजार व्यूज और 4 हजार लाइक्स मिले। 5- वहीं मेकअप आर्टिस्ट किशन ने अपने अकाउंट से 2 नवंबर को गोलबाजार के पक्का छठ घाट पर एक ग्रुप वीडियो शूट करवा कर पोस्ट किया। जिसपर अब तक 57 हजार से ऊपर का व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो में महिला और पुरुष परंपरा को निभाते नजर आते हैं। 6- नूर बाई अल्का स्टूडियो से 27 अक्टूबर को छठ स्पेशल एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें लाल चुनरी पहने, पीला सिंदूर लगा कर व्रती पूजा में लीन है। इस वीडियो पर 11 हजार से ऊपर के व्यूज आएं हैं। जो उस अकाउंट पर सबसे ज्यादा व्यूज वाली रील में से एक है। इसी तरह सैकड़ों अकाउंट्स से छठ का वीडियो पोस्ट किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)