एपल के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन में परेशानी:इनर डिस्प्ले में क्रैक की शिकायत, कंपनी फ्री रिप्लेसमेंट देगी; कीमत ₹3 लाख से शुरू

Oct 27, 2026 - 10:53
0
एपल के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन में परेशानी:इनर डिस्प्ले में क्रैक की शिकायत, कंपनी फ्री रिप्लेसमेंट देगी; कीमत ₹3 लाख से शुरू
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल ने भी माना कि यूजर्स को स्क्रीन में परेशानी आ रही है और कंपनी फोन को रिप्लेस करके देगी। इस फोन की कीमत 3 लाख से शुरू है जो 4.5 लाख रुपए तक जाती है। एपल बोला: कुछ ही फोन में परेशानी आई सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और शिकायतें सामने आईं, जिनमें आईफोन डुओ की अंदर की स्क्रीन में दरारें और लाइनें दिखाई दे रही थीं। यह डैमेज ज्यादातर उसी जगह पर हो रहा है, जहां से फोन बीच में मुड़ता है (सेंट्रल हिंज)। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि फोन को पहली बार खोलने और इस्तेमाल करने के कुछ ही समय बाद स्क्रीन अपने आप खराब हो गई। एपल ने सोमवार को इस समस्या की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि हमें आईफोन डुओ की कुछ यूनिट्स की इनर डिस्प्ले में आ रही समस्या की जानकारी है। एपल के अनुसार यह खराबी कुछ ही फोन्स में आई है। यूजर कैसे पा सकते हैं फ्री रिप्लेसमेंट? अगर आपके आईफोन डुओ की इनर डिस्प्ले में भी दरार या काम न करने की समस्या आ रही है, तो एपल इसे पूरी तरह से बदलकर नया फोन दे रहा है। कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि यदि वे अपने आईफोन डुओ की स्क्रीन में कोई समस्या देखते हैं, तो वे तुरंत रिप्लेसमेंट के लिए AppleCare से संपर्क करें। 9 सितंबर को लॉन्च हुआ था फोन एपल ने 9 सितंबर को अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च किया था। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User