नीरज कुमार ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता:50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में 346.5 पॉइंट्स हासिल किया; ओलिंपिक कोटा हासिल किया

Nov 11, 2026 - 17:09
0
नीरज कुमार ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता:50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में 346.5 पॉइंट्स हासिल किया; ओलिंपिक कोटा हासिल किया
भारत के नीरज कुमार ने कतर में चल रही ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक का कोटा हासिल कर लिया है। नीरज ने बुधवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में 346.5 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा ओलिंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। ओलिंपिक कोटा क्या होता है? आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स से फिसले नीरज नीरज फाइनल में सिल्वर मेडल की दौड़ में बने हुए थे, लेकिन आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स के शॉट के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट (AIN) के दिमित्री पिमेनोव ने 362.8 पॉइंट्स के वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी ने सिल्वर अपने नाम किया। इन दोनों ने भी ओलिंपिक कोटा हासिल किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पांचवें स्थान पर रहे फाइनल में पहुंचे दूसरे भारतीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 323.7 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह मुकाबला कतर के लुसैल शूटिंग रेंज में खेला गया। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बॉक्सिंग में एंबेकर और गूंजन सेमीफाइनल में पहुंचे:यूथ ओलंपिक्स में भारत के 2 और मेडल पक्के सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारतीय मुक्केबाज एंबेकर मेइतेई और गूंजन ने अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User