अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष:सेवा व जनजागरण कार्यक्रम करेगा विश्व हिंदू परिषद; लखनऊ में शुभारंभ 27 को
विश्व हिंदू परिषद द्वारा अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष को व्यापक सामाजिक एवं राष्ट्र जागरण के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष का औपचारिक शुभारंभ 27 सितंबर 2026 को अपराह्न 2:30 बजे CMS, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम से होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सेवा कार्यों के विस्तार, वेद विद्यालयों के संरक्षण एवं संवर्धन, सामाजिक समरसता, गौरक्षा, संस्कार निर्माण तथा युवाओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने सहित अनेक क्षेत्रों में वर्षभर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और सामाजिक जागरण से जुड़े कार्यों को भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद का प्रयास रहेगा कि जन्म शताब्दी वर्ष के माध्यम से अशोक सिंघल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाए। विशेष रूप से युवा शक्ति को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए जागृत करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं को गति दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)