कौशांबी में बारिश की भेंट चढ़ा रोजगार मेला:SIS कंपनी के कर्मचारी इंतजार करते रहे, एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा
कौशांबी में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर देने के लिए शुक्रवार को सरसवां ब्लॉक में रोजगार मेला लगाया गया। उत्तर प्रदेश मिशन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय ने इसका आयोजन किया था। मेले में नौकरी देने वाली कंपनी SIS के कर्मचारी भी पहुंचे थे, लेकिन सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा। जिला सेवायोजन कार्यालय और कंपनी के कर्मचारी शाम करीब 5 बजे तक उम्मीदवारों का इंतजार करते रहे। सुबह 10:30 बजे से था रोजगार मेला रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे शुरू होना था। निर्धारित समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी और SIS कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए थे। बारिश के बावजूद वे शाम करीब 5 बजे तक उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे। पूरे दिन एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। आखिरकार शाम 5 बजे के बाद आयोजक और कंपनी के कर्मचारी वापस लौट गए। जिले के सभी 8 ब्लॉक में लगाए जाएंगे रोजगार मेले जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जिले के सभी आठ ब्लॉक में रोजगार मेले और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। सरसवां के बाद अब अलग-अलग तारीखों में अन्य ब्लॉकों में मेले लगाए जाएंगे। 28 सितंबर: कौशांबी ब्लॉक
29 सितंबर: नेवादा
30 सितंबर: चायल
1 अक्टूबर: मूरतगंज
3 अक्टूबर: कड़ा
5 अक्टूबर: मंझनपुर इन रोजगार मेलों में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के साथ करियर से जुड़ी सलाह भी दी जाएगी। उम्मीदवार प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी साथ लाएं जिला सेवायोजन कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख को सुबह 10:30 बजे रोजगार मेले में पहुंचें। उम्मीदवार अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। कार्यालय के मुताबिक, जरूरी दस्तावेज साथ होने से चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)