औरैया के स्कूल में कन्या पूजन उत्सव:कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर तिलक और प्रसाद वितरित किया

Oct 17, 2026 - 19:05
0
औरैया के स्कूल में कन्या पूजन उत्सव:कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर तिलक और प्रसाद वितरित किया
औरैया के फफूंद स्थित बचपन प्ले स्कूल में कन्या पूजन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हीं कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर तिलक किया गया। उन्हें भोजन कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी सम्मान के महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय के प्रबंधक पीके दीक्षित, निदेशक दीपक दीक्षित और प्रधानाचार्या ज्योति चतुर्वेदी उपस्थित रहीं। उन्होंने नारी शक्ति का सम्मान करने और जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User