पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बदायूं में ससुराल जाते समय हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Oct 17, 2026 - 19:05
0
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बदायूं में ससुराल जाते समय हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बदायूं में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीवन शर्मा (32) की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल बल्लिया गांव जा रहा था। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में भगवान ढाबा के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा युवक जीवन शर्मा उझानी कस्बे के कल्याण सिंह चौक का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग जीवन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस जीवन शर्मा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User