वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:महिला की मौत पर हंगामा, 3 थानों की फोर्स पहुंची; सामने आया पटाखा हादसे का CCTV
नमस्कार, वाराणसी की आज (शनिवार) की बड़ी खबरें… प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने हंगामा कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए 3 थानों की फोर्स लगाई गई। उधर, अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का CCTV सामने आया है। इस हादसे में तीन मंजिला इमारत जमींदोज और 3 मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में जमींदोज इमारत में बारूद से भरा नीला ड्रम मिला, मलबे में अब भी गंध वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र के पंचकोसी इलाके पैगंबरपुर में गुरूवार की शाम पटाखा फैक्ट्री में धमाके से तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया था। इसमें दो लोग घायल और दो लोग लापता हैं। जबकि पटाखा फैक्ट्री का संचालक राजू खान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… 2- किरिट हरिभाई राठौड़ वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त बने, लखनऊ में DIG PAC पद पर तैनात थे वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी किरिट हरिभाई राठौड़ की नियुक्ति की गई है। वह अभी लखनऊ में डीआईजी, पीएसी सेक्टर के पद पर तैनात हैं। राठौड़ ने सिविल इंजीनियरिंग में बीई और ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में एमई की डिग्री हासिल की है। 3- ट्रक की टक्कर से महिला पिता की बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी, मौत; हंगामा देख 3 थानों की फोर्स पहुंची प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वह बाइक से पिता के साथ जा रही थी। घटना रखौना गांव के पास करीब 3 बजे हुई। ड्राइवर ट्रक समेत प्रयागराज की ओर भाग निकला। पढ़ें पूरी खबर… 4- पटाखा हादसे का सामने आया CCTV, धमाके से आग फैली; पहले छत गिरी फिर मकान धराशाई हुआ वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र में पटाखा की अवैध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया था। इसमें दो लोग गंभीर घायल हैं। तो दो लापता और एक मुख्य अभियुक्त राजू खान गिरफ्तार किया गया है। अब इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… 5- BHU में थाईलैंड के छात्र को एकेडमिक पुरस्कार मिला, बोले- दोनों देशों की आत्मा में आध्यात्म है थाईलैंड के पैट्रिक ने बीएचयू में 8.5 से अधिक सीजीपीए हासिल कर अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार पाया। उन्होंने कहा कि काशी की संस्कृति, अध्यात्म और लोगों के अपनापन ने उनका सपना पूरा किया। संस्कृत और पाली के प्रति लगाव उन्हें भारत खींच लाया। पढ़ें पूरी खबर… 6- 'विंग्स ओवर गंगा' होगी एयर-शो की थीम, लोगो जारी; क्रूज पर उतरेंगे कमांडो वायुसेना का शौर्य दिखाएंगे काशी में गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना, हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब और आसमान में सटीक एरोबैटिक फॉर्मेशन देखने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय वायुसेना के प्रस्तावित एयर शो की अंतिम रूपरेखा तय हो चुकी है। आयोजन को लेकर 21 अक्टूबर को वायुसेना की ओर से विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर… 7- छात्रा के दोनों हाथ नहीं, मुंह से बनाई पेंटिंग जापान तक पहुंची; करंट लगने से दोनों हाथ गंवाए वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस से बीएफए की छात्रा हेमा चौहान मुंह से ब्रश पकड़कर पेंटिंग बनाती हैं। उनकी बनाई पेंटिंग जापान में आयोजित एक प्रदर्शनी के लिए भी भेजी जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… 8- कालका गली मंदिर में उमड़े भक्त, गुड़हल का फूल, चुनरी और नारियल चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को काशी के प्राचीन मां कालरात्रि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र की कालका गली स्थित मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 9- काशी विद्यापीठ में BPED-MPED की काउंसिलिंग स्थगित, छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया था वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीपीएड और एमपीएड की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विवाद के बीच 17 अक्टूबर को प्रस्तावित काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है। प्रवेश के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी का का आरोप लगाते हुए छात्रों ने धरना दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 10- पुलिस ने 30 कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया, जड़ी-बूटी के आड़ में कारोबार हो रहा था वाराणसी में सारनाथ थानाक्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री की जद में आकर मकान गिरने के मामले के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने वाराणसी कोतवाली थानाक्षेत्र के दो मकानों में छापेमारी कर 10 कुंतल अवैध पटाखा सामाग्री जब्त किया है। तो वहीं कैंट पुलिस ने कुंज बिहार कालोनी में छापेमारी कर 800 पैकट छोटे और बड़े पटाखे बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)