औरैया में घर में लगी आग, लाखों का सामान जला:टीवी की पिक्चर ट्यूब फटी, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
औरैया के दिबियापुर कस्बे की दुर्गा टॉकीज गली में मंगलवार दोपहर 12 बजे विशाल टेलीवाजन के मालिक विनोद पोरवाल के मकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कमरे में रखी टीवी की पिक्चर ट्यूब तेज आवाज के साथ फटने लगी। इससे आसपास के लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया। एनटीपीसी और गेल के फायर कर्मी भी मौके पर पहुंचे। नुकसान का आकलन किया जा रहा गली संकरी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। काफी कोशिश के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया और उसे दूसरे मकानों तक फैलने से रोका। आग से मकान में रखा लाखों का सामान जल गया।पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)