शारदा नहर किनारे जंगल में अज्ञात महिला का मिला शव:सीतापुर के सदरपुर में पुलिस जांच में जुटी, पहचान नहीं हो पाई; इलाके में दहशत
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बढ़नियां-खैरपुर गांव के पास शारदा नहर किनारे जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश को सूचना दी, जिन्होंने डायल-112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 सूचना मिलते ही डायल-112 और सदरपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल की जांच की और महिला की पहचान की कोशिशें शुरू कीं। शव मिलने की खबर फैलते ही कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। महिला की उम्र और पहचान के बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है। यह भी पता नहीं चला है कि महिला कहां की रहने वाली थी। क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने बताया कि- पुलिस टीम घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। पुलिस पहचान और घटना की वजह जानने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)