औरैया में खेत में मिला व्यक्ति का शव:पुलिस पहचान में जुटी, जेब से 100 रुपए और नमकीन का पैकेट मिला
औरैया में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे इटावा-बिधूना मार्ग पर स्विमिंग पूल के सामने खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। खेत में शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। मामला कुदरकोट थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े व्यक्ति के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। आसमानी शर्ट और नीली जींस पहने था मृतक ने आसमानी रंग की शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके शरीर पर मामूली चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेब से 100 रुपए और नमकीन का पैकेट मिला थानाप्रभारी ललितेश त्रिपाठी के मुताबिक, शव की तलाशी लेने पर जेब से करीब 100 रुपए और नमकीन का एक खाली पैकेट मिला। इसके अलावा पहचान से जुड़ी कोई चीज मिलने की जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। आसपास के थानों में भी जानकारी भेजी जा रही है। थानाप्रभारी ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)