कौशांबी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:परिजनों ने कॉल डिटेल जांच की मांग की, मोबाइल गायब
कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के पंसराई गांव निवासी 24 वर्षीय रामू पाल का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने रामू की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। दस्तावेज मिले, मोबाइल फोन गायब मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार ने मूरतगंज पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धर्मेंद्र के मुताबिक, घटनास्थल से रामू का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज मिले हैं। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मौके पर नहीं मिला। मोबाइल गायब होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि रामू रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ।
CDR से आखिरी लोकेशन पता लगाने की मांग परिजनों ने रामू के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) निकलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे घटना से पहले रामू के संपर्क में रहे लोगों और उसकी आखिरी लोकेशन के बारे में जानकारी मिल सकती है। दो दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था रामू के पिता विपिन चंद्र पाल ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में ड्राइवरी करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और घटना की वजह सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)