औरैया में नहर में कूदी युवती, राहगीरों ने बचाया:पुलिस ने युवती को थाने लाकर दर्ज किए बयान, परिजनों से पूछताछ

Oct 01, 2026 - 16:51
0
औरैया में नहर में कूदी युवती, राहगीरों ने बचाया:पुलिस ने युवती को थाने लाकर दर्ज किए बयान, परिजनों से पूछताछ
औरैया के दिबियापुर के दुर्गा नगर में गुरुवार को एक युवती किसी बात से नाराज होकर नहर में कूद गई। युवती को नहर में कूदते देख राहगीरों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। महिला पुलिसकर्मी युवती के बयान दर्ज कर रही हैं, ताकि नहर में कूदने की वजह पता चल सके। पुलिस युवती और उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती घटना के समय नाराज दिखाई दे रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती सुरक्षित है और फिलहाल परिजनों के साथ है। उसके बयान और जांच के आधार पर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User