बदायूं में जिलाकार्यकारिणी का गठन:सपा लोहिया वाहिनी की 51 सदस्यीय टीम में आकाशदीप महासचिव, श्रवण कोषाध्यक्ष बने

Oct 01, 2026 - 16:51
0
बदायूं में जिलाकार्यकारिणी का गठन:सपा लोहिया वाहिनी की 51 सदस्यीय टीम में आकाशदीप महासचिव, श्रवण कोषाध्यक्ष बने
समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव और सांसद आदित्य यादव के निर्देश पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह ने 51 सदस्यीय जिलाकार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में आकाशदीप खटीक को महासचिव और श्रवण पराशरी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मोहित यादव, धर्मपाल मौर्य, सौरव यादव, देव सिंह, वीरबहादुर, ठा. हेमेंद्र प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, रामनिवास यादव, गौरव कुमार, कुलदीप सिंह, अनोज यादव, अफजल फारूखी, अरविंद यादव, ईशपाल यादव, धीरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नंदकिशोर भारद्वाज को बिल्सी, करन प्रताप सिंह को बिसौली, छोटू सैनी को सहसवान और विनोद मौर्य को दातागंज का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User