औरैया में रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े:दो बाइकों में लगाई आग, पांच से ज्यादा लोग घायल

Sep 30, 2026 - 12:18
0
औरैया में रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े:दो बाइकों में लगाई आग, पांच से ज्यादा लोग घायल
औरैया शहर के मोहल्ला विधि चंद्र में मंगलवार देर रात रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दो बाइकों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच से ज्यादा लोग घायल हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जालौन चौराहा निवासी वीर ठाकुर, आनेपुर निवासी देवेंद्र सिंह, जैतापुर निवासी राम नरेश और फफूंद निवासी समीर मंसूरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक घायल गौरव सीधे कोतवाली पहुंचे, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। शिकायत मिलने पर जांच जिनकी बाइकें जलाई गईं, वे तकिया मोहल्ला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User