अनूपशहर में खो-खो प्रतियोगिता:बालक वर्ग में मेजबान, बालिका में परदादा-परदादी स्कूल रहा अव्वल

Sep 30, 2026 - 12:18
0
अनूपशहर में खो-खो प्रतियोगिता:बालक वर्ग में मेजबान, बालिका में परदादा-परदादी स्कूल रहा अव्वल
अनूपशहर के ताल बिबियाना स्थित सौदान सिंह जनता आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक (तालबिबियाना) के प्रबंधक राकेश कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलों को बेहद जरूरी बताया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के सभी ग्रुपों में मेजबान सौदान सिंह जनता आदर्श इंटर कॉलेज ने प्रथम और विवेकानंद इंटर कॉलेज (ऊंचागांव) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अंडर-14 व अंडर-17 में परदादा-परदादी इंटर कॉलेज (अनूपशहर) अव्वल रहा। वहीं, अंडर-19 में सौदान सिंह जनता आदर्श इंटर कॉलेज और डॉ. अनूप लाल बंसल इंटर कॉलेज (जहांगीराबाद) ने द्वितीय, जबकि आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज (अनूपशहर) ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य परम सिंह ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए जनपदीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षिका नेहा चौधरी, मिथिलेश, आज्ञा राम वर्मा, राजकुमार, वरुण गिरी, सुशील शर्मा व प्रेमवीर सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User