अवैध मस्जिद, मदरसे और मजारों पर चले बुलडोजर:बागपत में साध्वी प्राची में कहा- जहां खुदाई होगी, वहां शिव निकलेंगे; 2027 में भाजपा की जीत का दावा

Sep 29, 2026 - 17:58
0
अवैध मस्जिद, मदरसे और मजारों पर चले बुलडोजर:बागपत में साध्वी प्राची में कहा- जहां खुदाई होगी, वहां शिव निकलेंगे; 2027 में भाजपा की जीत का दावा
बागपत में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची मंगलवार को बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देश में शांति और विरोधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अवैध मस्जिदों, मदरसों और मजारों को लेकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां भी खुदाई होगी, वहां भगवान शिव निकलेंगे। उज्जैन मामले का जिक्र कर बोलीं- विरोध करने वाले सनातन विरोधी उज्जैन मामले पर साध्वी प्राची ने कहा कि जो लोग अवैध निर्माण का विरोध कर रहे हैं, वे सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में रहने और यहां का खाने-पीने के बावजूद जिन लोगों के दिल में पाकिस्तान है, वे मरने के बाद भी सात फीट जमीन घेरकर कयामत का इंतजार करते हैं। अमीक जमई के बयान पर भी साध्वी ने साधा निशाना सपा प्रवक्ता अमीक जमई के बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि उन्हें अपने मठ-मंदिरों के कागजात दुरुस्त कर लेने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि सपा की सरकार बनती है तो मठ-मंदिरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। साध्वी प्राची ने सनातनियों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया और कहा कि सरकार बदलने की तैयारी कर रहे लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User