सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में अवैध डेयरियों की शिकायत:5 शिकायतें आईं, एक का मौके पर समाधान

Sep 29, 2026 - 17:58
0
सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में अवैध डेयरियों की शिकायत:5 शिकायतें आईं, एक का मौके पर समाधान
सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर तीन बजे तक शहर के अलग-अलग वार्डों से पांच शिकायतें पहुंचीं। इनमें सीवर लाइन की सफाई, स्ट्रीट लाइट और चिलकाना रोड पर संचालित अवैध डेयरियों से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। एक शिकायत का सफाई कर्मचारी भेजकर तत्काल समाधान करा दिया गया। वार्ड-7 नाला पटरी निवासी उस्मान मलिक ने सीवर लाइन की सफाई नहीं होने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई कर्मचारी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। कर्मचारी ने सीवर लाइन की सफाई कर समस्या का निस्तारण किया। जनसुनवाई में स्ट्रीट लाइट से संबंधित तीन शिकायतें भी पहुंचीं। वार्ड-16 शिवाजी नगर निवासी पद्म सिंह शर्मा, वार्ड-66 नदीम कॉलोनी निवासी आसिफ और वार्ड-22 खुमरान पुल निवासी ममता वर्मा ने खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की। नगरायुक्त शिपू गिरि ने तीनों शिकायतों पर पथ प्रकाश प्रभारी को संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्ड-6 वर्धमान कॉलोनी निवासी राजीव ने चिलकाना रोड स्थित घास कांटे वाली गली में संचालित अवैध डेयरियों को बंद कराने की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना था कि इलाके में अवैध रूप से डेयरियां संचालित हो रही हैं। मामले में नगरायुक्त ने नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब संबंधित विभाग की जांच के बाद डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त विकासधर दुबे, जीएम जलकल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र समेत नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User