लखनऊ में कालीचरण पीजी कॉलेज में गांधी जयंती मनाई:गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चर्चा, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Oct 02, 2026 - 15:00
0
लखनऊ में कालीचरण पीजी कॉलेज में गांधी जयंती मनाई:गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चर्चा, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लखनऊ के कालीचरण पीजी कॉलेज में शुक्रवार को गांधी जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन व आदर्शों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कॉलेज प्रबंधक इंजीनियर वीके मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने गांधीजी के लखनऊ से जुड़े संबंधों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 'महात्मा गांधी की पर्यावरण दृष्टि' विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक वीके मिश्रा ने प्राचार्य और प्राध्यापकों के साथ पौधरोपण भी किया। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेने और सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने गांधीजी के आश्रमों और तपस्वी जीवन पर चर्चा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User