अयोध्या के 36 परिषदीय विद्यालयों में भवन निर्माण अटका,:6.93 करोड़ रुपए खर्च होने हैं, एक महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ
अयोध्या जिले के 36 परिषदीय विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। शासन ने 24 अगस्त को 26 प्राथमिक और 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 6.93 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण की मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार 3 अक्टूबर को बताया कि जिलाधिकारी के स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही पूरी कीजाएगी। स्वीकृत धनराशि अभी तक संबंधित विद्यालयों के खातों में नहीं पहुंची है। बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कई बैठकें की हैं, लेकिन बजट न मिलने से काम अटका हुआ है। धनराशि जारी करने की फाइल जिलाधिकारी की अनुमति के लिए भेजी गई है। योजना के तहत 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रति भवन 29.44 लाख रुपये और 26 प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 3.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन विद्यालयों में जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाए जाने हैं ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या लालचंद ने शनिवार को बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डीएम की अनुमति मिलते ही धनराशि संबंधित विद्यालयों के प्रबंध समिति के खातों में भेज दी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। समय पर भवन न बनने से बच्चों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह बच्चे जर्जर कमरों या अस्थायी व्यवस्था में पढ़ने को मजबूर हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)