वाराणसी में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना:तिरंगा और क्रिकेट बैट लेकर विश्वनाथ धाम पहुंचे क्रिकेट प्रेमी, मांगा जीत का आशीर्वाद
एशियन गेम्स-2026 के पुरुष टी-20 क्रिकेट फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक के मुकाबले से पहले काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की गई। नमामि गंगे टीम ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की। गंगा सेवक एवं पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश शुक्ला के संयोजन में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा, भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर और क्रिकेट बैट लेकर पहुंचे। धाम परिसर में टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद गंगा द्वार पर मां गंगा से भारतीय टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर टिकी हैं। उन्होंने टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की। इस दौरान सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)