संतोष कुमार सिंह बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष:चंदौली में त्रिवार्षिक अधिवेशन में 16 पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

Sep 29, 2026 - 16:36
0
संतोष कुमार सिंह बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष:चंदौली में त्रिवार्षिक अधिवेशन में 16 पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें संगठन के 16 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नए पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित में काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। चुनाव में संतोष कुमार सिंह जिलाध्यक्ष चुने गए। राकेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। फखरुद्दीन अहमद खान, मुनव्वर हुसैन, चंद्रिका राम, लालव्रत यादव, संजीत भारती, अलका सरोज और कुमार राही उपाध्यक्ष चुने गए। संजय कुमार सिंह महामंत्री बने। नवल कुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय, सोहेल खान, शशि कुमार राय, चंद्रप्रकाश गांधी और महेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए। चुनाव प्रक्रिया मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी वेद प्रकाश पांडेय की देखरेख में हुई। पर्यवेक्षक अजय कुमार गुप्ता और जिला महामंत्री रवींद्रनाथ यादव ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। समारोह में सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User