अयोध्या में 300 जगह दुर्गा पूजा:24 स्थानों पर होगी रामलीला; निगम ने एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
अयोध्या नगर निगम में केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक हुई। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में करीब 300 स्थानों पर दुर्गा पूजा और करीब 24 स्थानों पर रामलीला का आयोजन होता है। बैठक में पूजा समितियों और रामलीला आयोजकों ने अपनी समस्याएं नगर निगम के सामने रखीं। इनमें सफाई, पंडाल स्थल, बिजली, सड़क और प्रकाश व्यवस्था प्रमुख रही। आयोजकों ने बताया कि इन आयोजनों की तैयारियां करीब दो महीने पहले से शुरू हो जाती हैं। महापौर ने समितियों की समस्याओं को लिखित रूप में भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आयोजन में नगर निगम के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, PWD, सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत विभाग भी सहयोग करेंगे। 10 अक्टूबर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम शुरू होने हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)