अयोध्या में ढही मिट्टी की दीवार:मलबे में दबकर 12 बकरियों की मौत, छह बकरी घायल, दो लाख का हुआ नुकसान
अयोध्या के बीकापुर में बीती रात मिट्टी की जर्जर दीवार सोमवार रात अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ छप्पर भी मलबे में दब गया। छप्पर में बंधी 12 बकरियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। करीब आधा दर्जन बकरियां घायल हो गईं। हादसा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी गांव में हुआ। रात में अचानक भरभराकर गिरी दीवार गांव निवासी मीरा निषाद पत्नी दिनेश कुमार निषाद ने घर के पास बने छप्पर में बकरियां बांध रखी थीं। सोमवार रात बारिश हो रही थी। इसी दौरान बारिश से कमजोर हुई मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार और छप्पर का मलबा बकरियों के ऊपर जा गिरा। आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर बकरियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 12 बकरियों की मौत हो चुकी थी। घायल बकरियों का इलाज कराया जा रहा है। बकरियां पालकर चलता है परिवार ग्राम प्रधान अहमद रजा ने बताया कि मीरा निषाद का परिवार बेहद गरीब है। बकरियां पालकर ही परिवार का गुजर-बसर होता है। बकरियों की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)