महिला सशक्तिकरण को लेकर डीएम से मुलाकात:संध्या पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

Sep 29, 2026 - 15:33
0
महिला सशक्तिकरण को लेकर डीएम से मुलाकात:संध्या पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई
बलिया में विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की प्रबंधक संध्या पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था की ओर से डीएम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। भेंट के दौरान महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रबंधक संध्या पांडेय ने डीएम को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इस अवसर पर संस्था की सदस्य सुनीता तिवारी, रतन सिंह, गीता वर्मा, विजय वर्मा और गुड्डू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User