अयोध्या में मछुआरों के जाल में फंसा घड़ियाल का बच्चा:वन विभाग ने 2 दिन निगरानी में रखा, गोमती नदी में छोड़ा

Oct 02, 2026 - 11:12
0
अयोध्या में मछुआरों के जाल में फंसा घड़ियाल का बच्चा:वन विभाग ने 2 दिन निगरानी में रखा, गोमती नदी में छोड़ा
अयोध्या में शारदा सहायक नहर में मछली पकड़ते समय मछुआरों के जाल में घड़ियाल फंस गया। मछुआरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वन विभाग ने बच्चे को दो दिन अपनी निगरानी में रखा और नहर के आसपास उसकी मौजूदगी की जांच कराई। दूसरे घड़ियाल के बच्चे के नहीं मिलने पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को उसे सुरक्षित गोमती नदी में छोड़ दिया गया। रेंज अधिकारी ने मछुआरों से भविष्य में घड़ियाल दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। मामला रुदौली क्षेत्र का है। नहर में पानी कम होने से जाल में फंसा रुदौली रेंज के वन दारोगा विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नहर टूट जाने के कारण पानी का स्तर कम हो गया था। इसी वजह से लोहटी सरैया गांव के पास घड़ियाल का बच्चा मछुआरों के जाल की चपेट में आ गया। जाल में बच्चे को फंसा देखकर मछुआरों ने उसे निकालने की कोशिश करने के बजाय वन विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। दो दिन तक नहर के आसपास चलाया गया सर्च घड़ियाल के बच्चे को सुरक्षित रखने के साथ वन विभाग ने नहर के आसपास के इलाके में भी तलाश कराई। टीम का मकसद यह पता लगाना था कि कहीं आसपास और घड़ियाल के बच्चे तो मौजूद नहीं हैं। तलाशी के दौरान दूसरा कोई घड़ियाल का बच्चा नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने उसे उसके लिए उपयुक्त प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने का फैसला किया। रेंज अधिकारी ने मछुआरों से की अपील रेंज अधिकारी रुदौली जेपी गुप्ता ने बताया कि घड़ियाल का बच्चा सुरक्षित था और शुक्रवार को उसे गोमती नदी में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि नहर या आसपास के क्षेत्र में दोबारा घड़ियाल या उसका बच्चा दिखाई दे तो लोग खुद उसे पकड़ने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जरूरत के मुताबिक रेस्क्यू कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User