कुशीनगर पुलिस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती:एएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा और एकता-अखंडता की शपथ
कुशीनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आचरण में उतारने का आह्वान किया। एएसपी ने पुलिसकर्मियों से सत्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी हुए कार्यक्रम इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रमों में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)