लखनऊ में गांधी जयंती पर सीएम योगी ने चलाया चरखा:बोले- चरखा केवल चरखा नहीं, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का आधार

Oct 02, 2026 - 11:12
0
लखनऊ में गांधी जयंती पर सीएम योगी ने चलाया चरखा:बोले- चरखा केवल चरखा नहीं, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का आधार
लखनऊ में गांधी जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। हजरतगंज के GPO पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी आश्रम पहुंचकर चरखा चलाया। सीएम ने कहा कि गांधी जी ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनों का नेतृत्व किया और उन्हें जनआंदोलन बनाया। उनके आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का तरीका आज भी प्रासंगिक है। सीएम ने कहा कि गांधी आश्रम के कपड़ों और चरखे से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं। चरखा सिर्फ चरखा नहीं है। यह भारत के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। 3 तस्वीरें देखिए… स्वदेशी, स्वच्छता और स्वावलंबन को जीवन का हिस्सा बनाएं सीएम ने कहा कि हर नागरिक को स्वदेशी, स्वच्छता और स्वावलंबन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। गांधी जी के उस समय दिए गए संदेश आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जिस दौर में देश में निराशा और हताशा थी, उस समय गांधी जी के मार्गदर्शन में भारतीय समाज आंदोलन से जुड़ा। यह आंदोलन सिर्फ कुछ शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव-गांव पहुंचा। हर वर्ग के लोग इसका हिस्सा बने। स्वच्छ भारत अभियान का भी जिक्र सीएम ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को लेकर जो संदेश दिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के जरिए आगे बढ़ाया। यह अभियान स्वच्छ और स्वस्थ भारत की आधारशिला बना। साथ ही लोगों में नारी गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी हुआ। GPO पार्क में सुना भजन इससे पहले मुख्यमंत्री ने GPO पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति हुई, जिसे मुख्यमंत्री ने बैठकर सुना। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ………… ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी के इकलौते नाबालिग बेटे ने मां की हत्या की:लखनऊ में 4 महीने बाद मिलने आया था; रिंच मारकर सिर फोड़ा, लाश के पास बैठा रहा लखनऊ में गुरुवार रात कपड़ा कारोबारी के 17 साल के बेटे ने अपनी 42 साल की मां की हत्या कर दी। उसने रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे मां की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोपी बेटा अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसने अपना जेंडर भी बदलवा लिया था। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद वह मां की लाश के पास बैठा रहा। उस वक्त पिता दुकान पर थे। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User