अयोध्या में महुआ का पेड़ गिरने से किसान की मौत:पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक

Sep 27, 2026 - 14:29
0
अयोध्या में महुआ का पेड़ गिरने से किसान की मौत:पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक
अयोध्या के बिचाला गांव में शनिवार को तेज बारिश और आंधी से 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान रामस्वरूप की मौत हो गई। उन पर महुआ का पेड़ गिर गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर जब गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार में विधायक रामचंद्र यादव भी शामिल हुए। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है की दैवीय आपदा राहत कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी। किसान रामस्वरूप शनिवार को घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित पशुशाला के छप्पर के नीचे तखत पर बैठे थे। तभी तेज हवा और बारिश में अचानक विशालकाय महुआ का पेड़ उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने रामस्वरूप को पेड़ के नीचे से निकाला। उन्हें रुदौली के भेलसर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार के सदस्य मृतक रामस्वरूप को लेकर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। घटना की जानकारी के बाद तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और सुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User