बारिश के बीच रामगंगा तट पर सामूहिक तर्पण:अखिल ब्राह्मण महासभा ने पूर्वजों को जल चढ़ाया
बरेली में रविवार को श्राद्ध पक्ष पर लगातार बारिश के बावजूद परशुराम गंगा तट पर श्रद्धालुओं की आस्था दिखी। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के बुलावे पर हुए सामूहिक तर्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने वैदिक विधि से पूर्वजों को जल चढ़ाया। यह कार्यक्रम श्रीमती जयदेवी संस्कृत विद्यालय रामगंगा और श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुलम, ग्रीन वैली कॉलोनी करगैना के आचार्यों की देखरेख में हुआ। लगातार बारिश के बीच भी श्रद्धालु रामगंगा तट पर आते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा स्नान और पवित्री धारण से हुई। इसके बाद चावल और जौ से देवताओं की प्रार्थना कर जलदान किया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार, श्रद्धालुओं ने काले तिल के साथ पूर्वजों को तीन-तीन अंजुली जल अर्पित कर तर्पण किया। आचार्य ब्रह्मस्वरूप ने पूर्वजों के जीवन में महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में तर्पण की परंपरा सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने श्राद्ध कर्म और तर्पण की धार्मिक मान्यता बताई। इस कार्यक्रम में आचार्य अनिल शर्मा, आचार्य मुनीश शर्मा और आचार्य हिमांशु शर्मा समेत अन्य आचार्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)