अयोध्या में प्रसूता की मौत के बाद पब्लिक हॉस्पिटल सील:डॉक्टर पर FIR, 21 सितंबर को प्रसव के लिए भर्ती हुई थी

Sep 29, 2026 - 21:30
0
अयोध्या में प्रसूता की मौत के बाद पब्लिक हॉस्पिटल सील:डॉक्टर पर FIR, 21 सितंबर को प्रसव के लिए भर्ती हुई थी
अयोध्या के तारुन में प्रसव के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हॉस्पिटल को सील कर दिया। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर अनूप कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान तारुन पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। गुरौली ग्राम पंचायत के मजरा सराय सागर निवासी विश्वास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी अनुराधा यादव को 21 सितंबर को प्रसव के लिए पब्लिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तहरीर के मुताबिक, डॉक्टर अनूप कुमार सिंह की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। शव लेकर अस्पताल पहुंचे, बाहर रखकर किया विरोध इसके बाद अनुराधा की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें पहले दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ लेकर गए। कई अस्पतालों में इलाज के बाद उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर की योग्यता और अनुभव पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इलाज में करीब 12 लाख रुपए खर्च होने की बात कही है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद अस्पताल किया सील सोमवार को अनुराधा के परिजन शव को मैजिक वाहन से पब्लिक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल के बाहर शव रखकर विरोध किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अनुराधा की हालत बिगड़ी तो उन्हें खून और प्लेटलेट्स की कमी बताई गई। पति को इसकी व्यवस्था के लिए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसी दौरान मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सोमवार रात सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया के आदेश पर अस्पताल में ताला लगाया गया था। मंगलवार दोपहर डिप्टी सीएमओ दीपक पांडेय और एसीएमओ आशुतोष पांडेय अस्पताल पहुंचे। टीम ने रिकॉर्ड और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। डॉक्टर पर FIR, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण अनुराधा की ढाई साल की बेटी मानवी है। प्रसव के दौरान उन्होंने एक और बेटी को जन्म दिया था। तारुन थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि डॉक्टर अनूप कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के आधार पर मौत की वजह और इलाज में लापरवाही से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User