अयोध्या में पत्नी के सिर पर चिमटे से किया हमला:जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा
अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे के चिमटे से हमला कर दिया। उसने पत्नी के सिर पर कई वार किए और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। यह घटना 22 सितंबर की सुबह हुई। थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल ने शनिवार 26 सितंबर को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी नसरीन ने पुलिस को बताया कि पति मुनीर खान ने पहले भी मारपीट की थी। 22 सितंबर की सुबह मुनीर दिल्ली से लौटा, घर में घुसकर नसरीन पर चिमटे से हमला किया और गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने महिला को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी पीयूष पाल ने बताया कि पुलिस ने मुनीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)