लखनऊ में डेंगू के 24 नए मरीज मिले:अलीगंज में 5 और चंदरनगर में 4 केस, फैजुल्लागंज के 90 घरों में पहुंची मेडिकल टीम
लखनऊ में डेंगू के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को 24 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे ज्यादा पांच मरीज अलीगंज में मिले। चंदरनगर में चार, इंदिरानगर और सिल्वर जुबली में तीन-तीन मरीज मिले। सरोजनीनगर, रेडक्रास और टूडियागंज में दो-दो, जबकि चिनहट, एनके रोड और ऐशबाग में एक-एक मरीज मिला। फैजुल्लागंज में 90 घरों का सर्वे मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर फैजुल्लागंज के यासीन बाग और नया पुरवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 90 घरों का सर्वे किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा और एएनएम ने लोगों को साफ-सफाई और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान जरूरी दवाओं के साथ क्लोरीन की गोलियां और ORS पैकेट भी बांटे गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, क्षेत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की टीम और 108 एंबुलेंस को 24 घंटे तैनात किया गया है। पानी जमा न होने दें, बुखार में खुद से दवा न लें स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। कूलर, पानी की टंकी और बर्तनों को ढककर रखें। कूलर का पानी हर सप्ताह खाली कर उसे साफ करके सुखाएं। पुराने टायर, कबाड़, फूलदान और नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें।
डेंगू से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी लगाएं, पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छररोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए CMO कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)