अयोध्या में शादी का झांसा देकर 5 साल दुष्कर्म किया:युवती ने गर्भपात कराने और मारपीट की भी शिकायत की, आरोपी अस्पताल में भर्ती

Sep 30, 2026 - 11:30
0
अयोध्या में शादी का झांसा देकर 5 साल दुष्कर्म किया:युवती ने गर्भपात कराने और मारपीट की भी शिकायत की, आरोपी अस्पताल में भर्ती
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र की युवती ने गांव के युवक रंजीत पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया। युवती के मुताबिक, शादी की बात करने पर रंजीत लगातार टालता रहा। 18 सितंबर को शादी की बात करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 23 सितंबर को रंजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती है, जबकि युवती मेडिकल और कोर्ट में बयान के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंच रही है। अस्पताल में कराया था गर्भपात युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रंजीत पुत्र कल्लू ने शादी का भरोसा देकर करीब पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मिल्कीपुर के एक अस्पताल में उसका गर्भपात भी कराया गया। युवती का आरोप है कि वह कई बार रंजीत से शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन वह हर बार बात टाल देता था। युवती के मुताबिक, 18 सितंबर को उसने रंजीत से शादी करने की बात कही। इस पर उसने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने इनायतनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 23 सितंबर को रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इनायतनगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बुधवार को बताया कि आरोपी रंजीत डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती है, इसलिए अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि युवती मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान के लिए नहीं आ रही है। इसके कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। युवती का मेडिकल और न्यायालय में बयान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User