बाराबंकी में बाढ़ का असर, VIDEO:आधा दर्जन स्कूल और आरोग्य मंदिर परिसर में भरा पानी
बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामसनेहीघाट, रामनगर और सिरौली गौसपुर के कई गांव पानी से घिर गए हैं। बाढ़ से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आधा दर्जन स्कूल और एक आरोग्य मंदिर परिसर में पानी भर गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.070 मीटर दर्ज हुआ। नदी खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। कुल 3,68,589 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। बाढ़ से प्राथमिक विद्यालय ढकवा माफी, बरसड़ा प्रथम, तेलवारी और सरदहा में पढ़ाई पर असर पड़ा है। तेलवारी और सरदहा प्राथमिक विद्यालय बंद मिले। शारदा आरोग्य मंदिर परिसर में भी पानी भरने से ताला लगा है, जिसके बाद ग्रामीणों ने वैकल्पिक कक्षाएं चलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी के किनारे न जाने और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)