अयोध्या में स्कूटी से टकराई अर्टिगा कार, 2 की मौत:रायबरेली रोड पर हुआ हादसा, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रविवार को अर्टिगा कार और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रायबरेली रोड पर कुरावां मोड़ के पास हुआ। टक्कर में स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान रामू रावत और राजदेव यादव के रूप में हुई है। दोनों साखूपारा भांभा गांव के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। कुरावां मोड़ के पास हुई टक्कर जानकारी के मुताबिक, रविवार को रायबरेली रोड पर कुरावां मोड़ के पास अर्टिगा कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। कार कब्जे में, चालक की तलाश पूराकलंदर थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल अर्टिगा कार को भी कब्जे में लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)