बुलंदशहर में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नारी सशक्तीकरण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Oct 18, 2026 - 14:00
0
बुलंदशहर में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नारी सशक्तीकरण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया
बुलंदशहर के स्याना में मिशन शक्ति अभियान के तहत स्याना कोतवाली में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल विगराऊ की छात्राओं को नारी सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा और जागरूकता का महत्व बताया गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार अहलावत, महिला उपनिरीक्षक अंकिता, प्रधानाध्यापक श्योनाथ सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू, गीता, कल्पना, वंदना, मधु शर्मा, पिंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User