अयोध्या में विधायक ने नैपुरा पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया:15 दिन में जलभराव खत्म होने की उम्मीद, एक घंटे में 1.22 करोड़ लीटर पानी निकाल रहा
अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के नैपुरा पंपिंग स्टेशन का बुधवार 23 सितंबर को विधायक रामचंद्र यादव ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंपिंग स्टेशन के संचालन की स्थिति देखी और अधिकारियों से जलनिकासी की प्रगति की जानकारी ली। वर्तमान में पंपिंग स्टेशन चालू है और अपनी क्षमता के अनुसार करीब एक घंटे में 1.22 करोड़ लीटर पानी बाहर निकाल रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद एसडीओ और अवर अभियंता को निर्देश दिया कि किसानों के खेतों और आसपास के क्षेत्रों से जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक पंपिंग स्टेशन का संचालन लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि जलनिकासी में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि खेतों में जमा पानी जल्द से जल्द निकल सके और किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि पंपिंग स्टेशन के लगातार संचालन से करीब 15 दिनों में जलभराव की समस्या से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद विधायक ने जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और जरूरत के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किसानों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके, इसके लिए संबंधित अधिकारी सतत निगरानी रखें। उन्होंने अधिकारियों से जलनिकासी की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और समस्या सामने आने पर तत्काल उसका समाधान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, उनकी फसलों की सुरक्षा और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता तथा गति के साथ पूरा कराना प्राथमिकता है। पंपिंग स्टेशन के लगातार संचालन से क्षेत्र में जलभराव कम होने के साथ किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक जलभराव की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक निकासी व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)