लड़की से रेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की, कोर्ट में पेशी की तैयारी

Sep 30, 2026 - 16:42
0
लड़की से रेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की, कोर्ट में पेशी की तैयारी
बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस मीडिया सेल ने इसकी जानकारी दी। आरोप है कि 24 सितंबर को दोनों युवक किशोरी को उसकी बहन के बुलाने की बात कहकर विद्यालय के पास सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गणेश पंडाल देखने गई थी किशोरी मामला नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी गांव में लगे गणेश पंडाल को देखने गई थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से रिश्तेदारी में आए दोनों युवकों ने उसे पहचान लिया। आरोप है कि दोनों ने किशोरी से कहा कि उसकी दीदी उसे बुला रही हैं और इस बहाने उसे अपने साथ ले गए। सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी किशोरी को विद्यालय के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों को बताई पूरी घटना डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 29 सितंबर को परिजनों ने नरैनी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पेट्रोल पंप के पास से दोनों गिरफ्तार मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में नरैनी पुलिस ने मंगलवार देर शाम दोनों को महाराजपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पन्ना जिले के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामहित पुत्र सुल्लन निवासी ग्राम पिस्ता, थाना अजयगढ़, जिला पन्ना और उमेश उर्फ सज्जन पुत्र भजना निवासी ग्राम पिस्ता, थाना अजयगढ़, जिला पन्ना के रूप में हुई है। न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User