बाबूगंज रेलवे फाटक पर नौचंदी एक्सप्रेस से युवक की मौत:प्रतापगढ़ में पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Sep 28, 2026 - 20:26
0
बाबूगंज रेलवे फाटक पर नौचंदी एक्सप्रेस से युवक की मौत:प्रतापगढ़ में पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज रेलवे फाटक के पास शाम करीब सात बजे नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 34 साल के सोनू शुक्ला की मौत हो गई। वह फाटक पार करते समय हादसे का शिकार हुए। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। खेमीपुर गांव के कमलेश शुक्ला के बेटे सोनू फाटक पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार नौचंदी एक्सप्रेस आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनू संभल पाते, इससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सोनू अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी मां विशाखा देवी खेमीपुर की मौजूदा क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बेटे की मौत से मां और परिवार के बाकी सदस्यों का बुरा हाल है। कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User