बागपत एसपी ने 3 दरोगा के कार्य क्षेत्र बदले:पुलिस लाइन से वैभव सिंह को चौकी, आरिफ अली को कोतवाली भेजा
बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने तीन दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। यह फेरबदल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वोहला चौकी पर तैनात दरोगा आरिफ अली को बड़ौत कोतवाली भेजा गया है। उनकी जगह अब पुलिस लाइन में तैनात दरोगा वैभव सिंह वोहला चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अरुण कुमार को बिनौली थाने में भेजा गया है। एसपी सूरज राय ने मंगलवार शाम 9 बजे यह बदलाव किए। बागपत में अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)