मंडलीय खेल प्रतियोगिता में प्रयागराज ओवरऑल चैंपियन:659 अंक के साथ पाया पहला स्थान, फतेहपुर दूसरे और प्रतापगढ़ तीसरे पायदान पर
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रयागराज ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 659 अंक जुटाए। 288 अंक के साथ फतेहपुर दूसरे और 259 अंक हासिल कर प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल डा. लोकेश एम ने गुब्बारों का गुच्छा और शांति के प्रतीक सफेद कपूर उड़ाकर किया। इसके बाद विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंडलीय प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ी अपने-अपने जनपदों में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के बाद चयनित होकर आए थे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक स्तर की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में साहित्य कुमार और मेहरबानी, दोनों प्रयागराज के खिलाड़ियों ने स्थान बनाया। प्रतियोगिता में चारों जनपदों से पीटीआई शिक्षक और खिलाड़ी शामिल हुए। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और शिक्षकों में उत्साह नजर आया। शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुशवाहा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विशेष अतिथि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता रामपाल मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार, प्रयागराज जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा प्रयागराज मंडल के खंड शिक्षा अधिकारी उर्दू हरिश्चंद्र गिरी सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन पर परिणाम घोषित किया गया इसमें प्रयागराज ने 659 अंकों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। फतेहपुर और प्रतापगढ़ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)