बागपत में 92 साल के बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार:30 साल पुरानी रंजिश में फावड़े से वार कर मार डाला था, 4 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छछरपुर गांव में 92 साल के इंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग की 4 अक्टूबर की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का दावा किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह दोनों परिवारों के बीच करीब 30 साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 30 साल पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस के अनुसार, इंद्र सिंह की हत्या के पीछे परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद था। इसी रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगत पुत्र गजराज और अंकुर पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस मामले में दोनों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। भतीजे की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा इंद्र सिंह की हत्या के मामले में 5 अक्टूबर को उनके भतीजे चंदपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए दो टीमें गठित की थीं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)