सुल्तानपुर में ऑटो-बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल लखनऊ रेफर, 25 दिन पहले घर लौटा था मृतक
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत दियरा चौराहे से 500 मीटर दूर बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, दोनों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। मोतिगरपुर के पटखौली के प्रशासक शम्भू प्रसाद का पुत्र विनोद (35) और इसी गांव के राम चंद्र पांडेय का पुत्र आदित्य पांडेय (22) सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे बाइक से दियरा बाजार से चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी दूसरी ओर से आलू लादकर जा रहे एक ऑटो ने चौराहे से 500 मीटर आगे आरा मशीन के पास बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों सड़क पर गिरे उन्हें गंभीर चोटे आईं। ग्रामीणों ने प्राइवेट गाड़ी से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सको ने दोनों युवको को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। इनमें आदित्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने आदित्य को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विनोद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। साथ ही आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य गुजरात में बड़े भाई अभिषेक पांडेय के साथ रहकर काम करता था। वो 25 दिन पूर्व ही घर लौटा था। आज साथी के साथ बाजार से घर लौटते समय वो हादसे का शिकार हुआ। दो भाई दो बहनों में आदित्य सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)